मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे उदयपुर

उदय विलास होटल में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने पहुंचे

 | 
ashok gehlot

उदयपुर 28 नवंबर 2023। डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने उदयपुर पहुंचे। 

उदयपुर एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वागत किया।

आपको बता दे की अशोक गहलोत उदयपुर के उदय विलास होटल में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। शादी समारोह में शिरकत करने के बाद वह जयपुर लौट जाएंगे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News