CM अशोक गहलोत का 29 March को उदयपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम

प्रभारी मंत्री रामलाल जाट ने ली बैठक

 | 
cm ashok gehlot

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 29 मार्च को उदयपुर दौरे पर रहेंगे। वे 29 मार्च को दोपहर 2ः30 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से 3 बजे गांधी ग्राउंड जाएंगे। गहलोत यहां संभाग स्तरीय कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां भाग लेने के बाद वापस शाम 6ः15 बजे डबोक एयरपोर्ट से जयपुर रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के आने से पूर्व उदयपुर प्रभारी मंत्री रामलाल जाट ने सूरजपोल स्थित देहात कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को शहर और जिला देहात कांग्रेस पदाधिकारियों की मीटिंग ली। उन्होंने पदाधिकारियों से ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने का आह्वान किया।

पंचायत-बूथ स्तर से आमजन को जोड़ने का प्रयास करें

रामलाल जाट ने कहा कि यह कार्यक्रम तभी सफल हो पाएगा, जब हम हर ग्राम पंचायतों और बूथ स्तर से आमजन को जोड़ने का प्रयास करेंगे। वे बोले, मैं तमाम व्यवस्थाओं में आपका पूरा सहयोग करूंगा लेकिन आम जनता को कार्यक्रम में भागीदार बनाने के लिए आपको को ही काम करना होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को संवाद कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने के प्रयास करने की बात कही।

बता दें, संभाग स्तरीय इस कार्यक्रम में एआईसीसी महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी सुखविन्दर सिंह रंधावा और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा भी भाग लेंगे। तैयारी मीटिंग में शहर और देहात कांग्रेस पदाधिकारियों के अलावा पूर्व विधायक और सांसद मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News