CM भजनलाल शर्मा ने की फतहसागर पाल पर मॉर्निंग वाक, बच्चों को बांटी चॉकलेट्स

 | 
CM Walk at Fatahsagar Udaipur

 

Udaipur Times, CM Udaipur Visit: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को उदयपुर प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध फतहसागर झील की पाल पर मॉर्निंग वॉक करते हुए आमजन से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री का सहज और अपनत्व भरा अंदाज लोगों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने आमजन के साथ चाय की चुस्कियां लीं और बुजुर्गों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनकी कुशलक्षेम पूछी। CM Udaipur Visit

उदयपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री शर्मा का रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में रहा। रविवार सुबह मुख्यमंत्री फतहसागर की पाल पर मॉर्निंग वाक के लिए निकले। वॉक के दौरान बच्चों से भी आत्मीयता से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों को दुलारते हुए चॉकलेट्स दीं। मुख्यमंत्री को अपने बीच सहज रूप से देखकर आमजन में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल नजर आया। लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ बातचीत की और उनके सहज व्यवहार की सराहना की। CM Udaipur Visit

इस दौरान जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद डॉ मन्नालाल रावत, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, पूर्व डिप्टी मेयर पारस सिंघवी, समाजसेवी गजपाल सिंह, पुष्कर तेली, देवीलाल सालवी, दीपक शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन भी मुख्यमंत्री के साथ रहे। CM Udaipur Visit
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News