मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 30 अप्रैल को उदयपुर आएंगे

मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे विशेष विमान से महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पहुंचेंगे
 | 

उदयपुर 29 अप्रैल 2026। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार 30 अप्रैल 2026 को उदयपुर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे विशेष विमान से महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा नया चेण्डा रोहट पाली के लिए प्रस्थान करेंगे। 

नया चेण्डा में विविध कार्यक्रमों में भाग लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हेलीकॉप्टर से दोपहर 1.55 बजे पुनः डबोक एयरपोर्ट आएंगे। यहां से सड़क मार्ग द्वारा डबोक पुलिस थाना के समीप स्थित वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी के निवास पर पहुंचेंगे। विधायक के पिता के निधन पर आयोजित शोक सभा में भाग लेंगे। 

इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 2.25 बजे पुनः डबोक एयरपोर्ट आकर विशेष विमान से अहमदाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे।  

#UdaipurNews #RajasthanNews #BhajanLalSharma #CMRajasthan #UdaipurUpdates #RajasthanPolitics #DabokAirport #Vallabhnagar #PaliNews #Ahmedabad #LocalNewsRajasthan #UdaipurToday #BreakingNewsUdaipur

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News