संकट के दौर में सरकारी सहायता बनी उम्मीद, CM भजनलाल शर्मा ने फरज़ाना को सौंपा स्वीकृति पत्र

 | 
Mukhyamantri palanhar Yojana

 

Udaipur Times, Mukyamantri Palanhar Yojana, Rajasthan News: जीवन की राह में जब अचानक संकट के काले बादल छा जाएं तो एक माँ के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखने की होती है।

ब्यावर जिले की जैतारण तहसील की रहने वाली फरजाना का परिवार भी एक ऐसे ही मुश्किल दौर से गुजर रहा था। विपरीत परिस्थितियों ने परिवार के सामने आर्थिक और मानसिक चुनौतियां खड़ी कर दी थी। तब भजनलाल सरकार की मुख्यमंत्री पालनहार योजना ने ब्यावर जिले की जैतारण तहसील निवासी फरजाना के परिवार को सहारा दिया, उसके बच्चों की शिक्षा और बेहतर भविष्य की राह को आसान बनाया। Mukyamantri Palanhar Yojana

पति की असमय मृत्यु से परिवार पर आया संकट

फरजाना के पति की अचानक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई तो परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा, आर्थिक जिम्मेदारी फरजाना के कंधों पर आ गई। बच्चों के पालन-पोषण के साथ उनकी शिक्षा का खर्च जुटाना उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया। Mukyamantri Palanhar Yojana

स्कूल यूनिफॉर्म, किताबें, शैक्षणिक सामग्री और बच्चों की अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति करना मुश्किल होने लगा। आर्थिक परिस्थितियों का असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ने की आशंका भी सामने आने लगी।

पालनहार योजना बनी परिवार का सहारा

ऐसे कठिन समय में फरजाना को किसी ने मुख्यमंत्री पालनहार योजना की जानकारी दी और इसके बाद उसने आवदेन किया। Mukyamantri Palanhar Yojana

योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से अब बच्चों की शिक्षा एवं दैनिक आवश्यकताओं से जुड़े खर्चों में राहत मिलेगी। इससे परिवार पर आर्थिक दबाव कम होगा और बच्चे अपनी पढ़ाई को निरंतर जारी रख सकेंगे। Rajasthan News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सौंपा स्वीकृति पत्र

फरजाना के लिए यह सहायता उस समय और भी यादगार बन गई, जब मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गत 23 सितम्बर को ब्यावर में आयोजित एक कार्यक्रम में फरजाना को इस योजना में स्वीकृति पत्र सौंपा। Mukyamantri Palanhar Yojana

मुख्यमंत्री के हाथों स्वीकृति पत्र प्राप्त करना फरजाना के लिए केवल एक दस्तावेज हासिल करना नहीं बल्कि कठिन परिस्थितियों में सरकार के साथ और संवेदनशीलता का प्रत्यक्ष अनुभव था। फरजाना के 2 बच्चे हैं और इन दोनों के लालन पालन के लिए फरजाना के बैंक खाते में कुल 3 हजार रुपये प्रति मा​ह सहायता मिलेगी। Mukyamantri Palanhar Yojana

इस सहायता ने फरजाना को बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलगी। किताबें, स्कूल ड्रेस, जूते तथा अन्य शैक्षणिक जरूरतों के लिए आर्थिक सहारा मिलने से बच्चों की शिक्षा निर्बाध रूप से जारी रखने में सुविधा हुई है। Rajasthan News

आर्थिक चिंता कम होने के साथ फरजाना के आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है। अब उन्हें अपने बच्चों के भविष्य को लेकर पहले की तुलना में अधिक भरोसा महसूस होता है। Mukyamantri Palanhar Yojana

सरकारी योजना बनी भविष्य की उम्मीद

फरजाना ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का आभार व्यक्त किया है। उसने बताया कि कठिन समय में मिली सरकारी सहायता ने उनके परिवार को संभालने और बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

एक प्रमाण-पत्र, एक संबल और बेहतर भविष्य की उम्मीद

मुख्यमंत्री पालनहार योजना और ऐसी ही सैकडों जनकल्याणकारी योजनाओं ने फरजाना के परिवार के साथ ही राज्य के साढ़े 8 करोड़ लोगों को यह भरोसा दिया है कि कठिन परिस्थितियों के बीच भी उनके सपनों की राह अकेली नहीं है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News