मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मेधावी छात्र से बात की

राजस्थान के समस्त 50 जिलों के नाम एक की सांस में बोल दिए

 | 
Mavli News school boy interacted with CM

उदयपुर 21 मार्च 2023 । राजस्थान सरकार द्वारा 19 नये जिलों की घोषणा होते ही उपखण्ड मावली ग्राम पंचायत खेमपुर निवासी अर्जुन गाडरी के पचासों जिलो के नाम याद करके तुरन्त बोलने का जो विडियो वायरल हुआ, मुख्यमंत्री के संज्ञान में आते ही आज मंगलवार मावली के अर्जुन गाडरी से विडियो-कॉफ्रेंस के माध्यम से बात की। 

अर्जुन गाडरी पुत्र  भैरू लाल गाडरी जो कि आलोकदीप स्कूल खेमपुर की कक्षा 4 मे अध्ययनरत है। इसके माता-पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर है। 

उपखण्ड अधिकारी श्रीकान्त व्यास द्वारा विद्यालय का दौरा किया गया। इस अक्सर पर पीईईओ जगदीश चन्द्र पालीवाल, आलोकदीप स्कूल के संस्थापक लालुराम गाडरी संस्था प्रधान यशोदा वैरागी, मेधावी छात्र अर्जुन गाडरी की माता चन्दा गाडरी आदि भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने एसडीएम मावली श्रीकान्त व्यास के जरिए विडियो कोन्फ्रेंस के माध्यम से मेधावी छात्र अर्जुन गाडरी से बात करने की इच्छा जाहिर की तत्पश्चात् सांय 4:30 बजे मुख्यमंत्री द्वारा मेधावी छात्र अर्जुन गाडरी से विडियो कोन्फ्रेंस द्वारा बात की गई।

मुख्यमंत्री ने अर्जुन से पूछा कि वह भविष्य में क्या बनना चाहतेहै, जवाब में अर्जुन ने अध्यापक बनने की इच्छा जाहिर की। अर्जुन गाडरी ने राजस्थान के 50 जिलों के नाम एक की सांस में बोल दिए जिससे मुख्यमंत्री बहुत प्रभावित हुए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खेमपुर निवासी मेधावी छात्र से पारिवारिक स्थिति पर चर्चा की। 

उन्होंने अर्जुन गाडरी के परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सहायता कोष से 21000/- की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा मावली ब्लॉक के कार्यों की सराहना की गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News