प्रीति शक्तावत की बेटी की शादी में शिरकत करेंगे CM गहलोत

19 नवंबर को उदयपुर अहमदाबाद हाईवे रोड पर अमरगढ़ रिसोर्ट में होगा विवाह 

 | 
cm ashok gehlot

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, विधानसभा अध्यक्ष डा. सी.पी जोशी, मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास सहित, कई गणमान्यजन होंगे शामिल 

कांग्रेस वल्लभनगर नव निर्वाचित विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत की सुपूत्री हितेषी शक्तावत का विवाह नेवी लेफ्टिनेंट अभिजीत सिंह भाटी के साथ  होने जा रहा है। यह विवाह 19 नवंबर को उदयपुर अहमदाबाद हाईवेरोड पर अमरगढ़ रिसोर्ट में संम्पन्न होगा। इस विवाह में गणमान्य लोग शामिल होंगे।

वहीं विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, विधानसभा अध्यक्ष डा. सी.पी जोशी, मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास सहित कई गणमान्यजन के 17 से 19 नवंबर शुभ विवाह कार्यक्रम में शिरकत करने की संभावना जताई जा रही है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News