उदयपुर में जल्द शुरु होगी CNG बसें
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत CNG (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) सिटी बस संचालन के लिए 16 परमिट जारी किए है।
| Oct 23, 2020, 20:47 IST
शहर में सीएनजी सिटी बस संचालन से प्रदूषण की समस्या को दूर किया जा सकता है।
शहर में सार्वजनिक यातायात से संबधित परेशानियों को कम करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत CNG (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) सिटी बस संचालन के लिए 16 परमिट जारी किए है।
शहर में सीएनजी सिटी बस संचालन से प्रदूषण की समस्या को दूर किया जा सकता है। वही इसका किराया भी बहुत कम है केवल 5 से 10 रु इसका किराया होगा। ऐसे में ट्राफिक की समस्या से भी समाधान मिलेगा।
शहर में सार्वजनिक यातायात का ऑटो ही एक विकल्प है जिससे यातायात सबंधी कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में इस प्रोजेक्ट से ट्राफिक के साथ साथ प्रदूषण से भी निजात मिलेगी।
Article by Alfiya Khan
