उदयपुर मे डीजल से भी महंगी CNG, संभाग मे सबसे महंगी

 | 
CNG Cost more than Diesel in Udaipur

 

Udaipur Times, Udaipur News:  पेट्रोल डीजल की आग लगाती कीमतों से राहत पाने के लिए CNG वाहन मालिकों का बजट गड़बड़ा गया है । उदयपुर मे CNG की कीमतें डीजल से भी अधिक हो गई है।

उदयपुर मे जहां CNG की कीमत 108.50 रुपये प्रति किलो है वहीं डीजल की कीमत 98.52 रुपये प्रति लीटर है हालांकि पेटरल 113.48 प्रति लीटर है।

उदयपुर संभाग मे सबसे महंगी CNG उदयपुर मे है जबकि संभाग के डूंगरपुर और बांसवाड़ा मे CNG उदयपुर के मुकाबले मे सस्ती दर पर मिल रही है । ऐसे मे CNG कारों की मांग और बिक्री पर भी इसका असर पड़ रहा है।

आपको बता दे की अक्टूबर माह की शुरुआत मे उदयपुर मे CNG का दाम 99.20 रुपये प्रति किलो था वहीं अब बढ़कर 108.50 रुपये प्रति किलो हो गया है।

उल्लेखनीय है की उदयपुर शहर मे करीब 10 CNG पम्प है जहां प्रतिदिन करीब 500 से 600 वाहन गैस भरवाने पहुंचते है । जबकि उदयपुर मे CNG वाहनों की संख्या 50 से 60 हजार के करीब है ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News