दिल्ली में Cockroach Janata Party का प्रदर्शन, अभिजीत दीपके प्रदर्शन में मौजूद
Udaipur Times, Cockroach Janata Party Protest LIVE: नई दिल्ली 6 जून 2026। सीजेआई सूर्यकांत की कॉकरोच और परजीवी टिप्पणी के बाद बनी कॉकरोच जनता पार्टी आज दिल्ली के जंतर मंतर पर अपना पहला प्रदर्शन कर रही है। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों के संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान किया है। Cockroach Janata Party Protest
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के अभिजीत दीपके आज शनिवार सुबह ही बोस्टन से दिल्ली पहुंच कर प्रदर्शन में मौजूद हैं। जहाँ हजारों प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए हैं। शिक्षामंत्री के खिलाफ नारे लगाए जा रहे हैं। Abhijeet Dipke
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन NEET-UG पेपर लीक और CBSE, CUET SSC-GD जैसी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ है। Cockroach Janata Party Protest
पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। CJP ने प्रदर्शन में शामिल होने वाले समर्थकों के लिए एक गाइडलाइन भी जारी की है। इसमें समर्थकों से सनस्क्रीन लगाकर, नाश्ता करके आने, हाथ में तिरंगा, फूल और किताब लाने जैसी 8 अपील की गई हैं। Abhijeet Dipke
Source: Media Reports
