2-3 दिन तक रहेगा ठंड का असर, फिर मिलेगी राहत

 उदयपुर का तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने के साथ तापमान 23.8 डिग्री

 | 
weather

रात का तापमान भी एक डिग्री बढ़कर 3.6 डिग्री का रिकार्ड दर्ज

लगातार लुढ़कते पारे के बीच अब ठंड कहर बरपाने लगी है। वहीं फिज़ाओ में चल रही ठंडी हवाएं लोगों को कंपकंपी छुड़ा रही है। उदयपुर में रविवार को भी काफी ठंड रही। हालांकि सोमवार को उदयपुर में रविवार के मुकाबले पारा 1 डिग्री चढ़ा।  

उदयपुर का तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने के साथ तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही रात का तापमान भी एक डिग्री बढ़कर 3.6 डिग्री का रिकार्ड दर्ज किया गया। रविवार को उदयपुर का तापमान गिरकर 2.6 डिग्री पर पहुंच गया था।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी क्षेत्र से आ रही सर्द हवा से जिले भर में सर्दी का असर और बढ़ गया है। इसके अलावा इसका असर 2 से 3 दिन रहेगा। मौसम विभाग ने 22 दिसंबर तक पाकिस्तान की ओर से पश्चिमी क्षेत्रों में हवा का दबाव बनने की संभावना जताई है। जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार बताए है। सुबह शहर में चारों ओर कोहरा नजर आ रहा है। सूरज उगने के बाद धीरे-धीरे छट जाता है।

माउंट आबू का तापमान 0 डिग्री पहुंचा

माउंट आबू में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने से तापमान का पारा जमाव बिंदु पर पहुंच गया है। अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री की गिरावट के साथ 21 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News