नवम्बर में सर्द हुआ मौसम

हवा में ठंडक 

 | 
fatehsagar in winter

पहाड़ो में बर्फबारी से बढ़ी ठंड 

दिवाली के पर्व पर मौसम में बदलाव नज़र आया। पूर्वोत्तर इलाकों में हो रही बर्फबारी और ठंडी हवाओं से शुक्रवार सुबह मौसम में ठंडक रही। उदयपुर में पांच दिनों से न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पर ही है। वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा।

अक्टूबर माह में तापमान 12 डिग्री तक गया जो कि 10 सालों में अब तक का सबसे कम तापमान रहा है। नवंबर की शुरुआत में तापमान में ओर बदलाव हो सकता है। वहीं सर्दी बढ़ने के साथ धूप में तेजी भी अब कम हुई है।

पिछले दिनों का न्यूनतम तापमान

3 नवंबर 12.4 डिग्री

2 नवंबर 12.4 डिग्री

1 नवंबर 12.0 डिग्री

31 अक्टूबर 12.0 डिग्री

30 अक्टूबर 12.2 डिग्री    

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News