उदयपुर में बढ़ेगी ठंड, 21 और 22 जनवरी को बारिश की संभावना

21-22 जनवरी को प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है

 | 
spine chilling winter

22 और 23 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे

उदयपुर में ठंड का सिलसिला लगातार ज़ारी है। तीन दिन बाद एक बार फिर मौसम के मिज़ाज में बदलाव नज़र आएगा। नया सिस्टम सक्रिय होने से मौसम में खास बदलाव देखने को मिलेगा। 

इसी बीच मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन बाद बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने 21-22 जनवरी को प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। 22 और 23 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक 21 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से उदयपुर में बारिश होने की संभानवा जताई जा रही है।

उयपुर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। दिन व रात के तापमान में दो-दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News