ठंडी हवाओ से लेकसिटी का पारा गिरा
उदयपुर, 24 जनवरी। लेकसिटी में सर्द हवाओ के चलते जमकर सर्दी अपना जोर दिखा रही है। मौसम विभाग डबोक से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को शहर का तापमान क्रमशः 19.2 व 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है जो शुक्रवार को क्रमशः 25.4 डिग्री व 14.4 डिग्री था। इस प्रकार दिन के तापमान में 6.2 डिग्री की गिरावट तो रात के तापमान में 6.4 डिग्री की गिरावट हुई है।
आपको बता दे की राजस्थान के कई शहरों में हो रही मावठ की बारिश के बाद एक बार फिर सर्दी अपने असली रूप में आ गई है। जहाँ प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में तो तापमान जमाव बिंदु से नीचे माइनस में -5 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं आबू के कई स्थानों पर तो यह -7 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया।
इधर, मौसम विज्ञानियों के अनुसार ज़िले में मावठ के आसार बन रहे है ऐसे में सर्दी से आने वाले सप्ताह राहत मिलने की संभावना कम है। उदयपुर ज़िले का गोगुन्दा क्षेत्र इन दिनों सबसे ठंडा क्षेत्र है।
#Udaipur #UdaipurWeather #LakeCity #RajasthanWeather #ColdWave #WinterInUdaipur #MountAbu #Gogunda #Mavath #RajasthanNews #UdaipurNews #WeatherUpdate #UdaipurRajasthan #ColdWeather #WinterAlert
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
