गाँधी जयंती पर शहर कांग्रेस की ओर से पुष्पांजलि कार्यक्रम

बलिदान को नमन किया

 | 
gandhi jayanti

उदयपुर 2 अक्टूबर 2023 । शहर में सोमवार को गांधी जयंती पर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतेह सिंह राठौर के नेतृत्व में पूर्व सेवा दल टीम के जिला अध्यक्ष कौशल आमेटा ने पुष्पांजलि अर्पित की। 

महात्मा गांधी जयंती पर  देश की आजादी में उनके द्वारा किये गए बलिदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वही गांधीजी की जीवनी उनके द्वारा सत्य अहिंसा सर्व धर्म के लिये किये उलेखनीय कार्यो बलिदान त्याग के बारे में बखान कर उनके बलिदान को नमन किया।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष फतेह सिंह ने गांधी जी की जीवनी ,देश की आजादी में उनका बलिदान सहयोग, दांडी यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। गांधी जी के विचारों को जन जन तक पहुचानें की अपील की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News