राजसमंद मे जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 29 में से 17 वार्डों पर जीत
भाजपा को मिली 12 सीटें, कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार किया
Udaipur TImes News , Panchayatiraj Elections , राजसमंद 20 नवंबर 2026 । जिला परिषद राजसमंद के वार्डवार निर्वाचन परिणाम 2026 में कांग्रेस ने बढ़त हासिल करते हुए भाजपा को पीछे छोड़ दिया। जिले के सभी 29 वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इनमें कांग्रेस ने 17 वार्डों में जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया, जबकि भाजपा के खाते में 12 सीटें आईं।
चुनाव परिणामों के अनुसार कांग्रेस ने भाजपा से पांच सीटें अधिक हासिल की हैं। कांग्रेस ने 15 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए जिला परिषद में अपना मजबूत प्रदर्शन दर्ज कराया है। वहीं भाजपा को 12 वार्डों में जीत मिली। सभी 29 वार्डों की मतगणना पूरी होने के साथ ही निर्वाचन परिणामों की तस्वीर साफ हो गई है। Rajsamand News
वार्डवार विजेता प्रत्याश
वार्ड संख्या 1 से लक्ष्मण लाल (कांग्रेस), वार्ड 2 से सूरत सिंह (भाजपा), वार्ड 3 से चमनाराम (कांग्रेस), वार्ड 4 से डल्ला राम (भाजपा), वार्ड 5 से गणेश सिंह (भाजपा), वार्ड 6 से नीमा गमेती (कांग्रेस), वार्ड 7 से मदन सिंह चौहान (भाजपा), वार्ड 8 से भेरूलाल (कांग्रेस), वार्ड 9 से उषा मीणा (कांग्रेस), वार्ड 10 से निहारिका राव (कांग्रेस), वार्ड 11 से मोहिनी बैरवा (कांग्रेस), वार्ड 12 से अमरचंद गाडरी (कांग्रेस), वार्ड 13 से काली देवी (कांग्रेस), वार्ड 14 से नरहरि देव (भाजपा), वार्ड 15 से सुंदर (कांग्रेस), वार्ड 16 से चंद्रशेखर (भाजपा), वार्ड 17 से कर्णवीर सिंह (भाजपा), वार्ड 18 से महालक्ष्मी (कांग्रेस), वार्ड 19 से निर्मा तेली (कांग्रेस), वार्ड 20 से विक्रम सिंह (भाजपा), वार्ड 21 से अनिल (भाजपा), वार्ड 22 से घिसी देवी (भाजपा), वार्ड 23 से हविया कंवर (कांग्रेस), वार्ड 24 से महेंद्र कुमार (कांग्रेस), वार्ड 25 से मीरा देवी (कांग्रेस), वार्ड 26 से लाडू देवी (भाजपा), वार्ड 27 से नैनू देवी (कांग्रेस), वार्ड 28 से निर्मला कंवर (भाजपा) तथा वार्ड 29 से उदय सिंह (कांग्रेस) निर्वाचित हुए।
परिणामों का सारांश: कांग्रेस 17 सीटें, भाजपा 12 सीटें। कुल वार्ड 29, घोषित परिणाम 29 और शेष वार्ड शून्य।