Udaipur Times, Bhilwara Zila Pramukh Election: भीलवाड़ा जिला प्रमुख के चुनाव मे कांग्रेस के कैलाश मीणा ने बीजेपी के सुखलाल गुर्जर को हराकर जीत दर्ज कर ली है। कांग्रेस के कैलाश मीणा 31 वोट मिले उन्होंने बीजेपी के सुखलाल गुर्जर को 17 वोटों से हराया ।
जिला परिषद की 45 सीटों मे से कांग्रेस को 31 और बीजेपी को 14 सीट मिली थी। कैलाश मीणा ने भीलवाड़ा जिला परिषद के वार्ड 44 से जीत दर्ज कि थी।
आपको बता दे की भीलवाड़ा मे जिला प्रमुख पद पर आज चुनाव से पहले कलेक्ट्रेट परिसर मे एंट्री को लेकर कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ता आमने सामने हो गए थे। दोनों पक्षों के बीच धक्का मुक्की भी हुई हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने स्थिति संभाल ली ।