कांग्रेस ने किया नगर निगम का घेराव
उदयपुर 7 मई 2026। नगर निगम परिसर में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए निगम का घेराव किया। शहर की बिगड़ती हालत और निगम में फैले कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा बोर्ड को जमकर घेरा।
प्रदर्शनकारियों ने विकास कार्यों के नाम पर घोटालों के आरोप लगाए और भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हार के डर से निकाय चुनाव जानबूझकर टाले जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर अब गड्ढों और गंदगी का केंद्र बन चुका है। कांग्रेस के निवर्तमान पार्षदों और पूर्व पार्षदों ने निगम की कार्यशैली के खिलाफ नारेबाजी की। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक यह धरना चला।
वक्ताओं ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि उदयपुर की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। शहर की सड़कें पूरी तरह टूट चुकी हैं, जिससे वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। केवल नए वार्ड ही नहीं बल्कि पुराने शहर की गलियों में भी गंदगी के ढेर लगे हैं।
सीवरेज की समस्या इतनी गंभीर हो गई है कि नालियां जाम हैं और सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। पर्यटन नगरी होने के बावजूद यहां आने वाले पर्यटकों को बदहाली का सामना करना पड़ रहा है।
#Udaipur #Congress #NagarNigam #UdaipurNews #MunicipalCorporation #RajasthanNews #PoliticalNews #CivicIssues #UdaipurCity #CongressProtest
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
