उदयपुर मे कांग्रेस का ज्ञानेश कुमार, पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन
Udaipur Times, Udaipur Politics, Congress Protest: उदयपुर शहर और देहात कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ एक विशाल विरोध मार्च निकाला गया। Congress Protest
शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ के नेतृत्व में आयोजित यह प्रदर्शन अंबेडकर सर्किल से शुरू होकर कोर्ट चौराहा, शास्त्री सर्कल और दिल्ली गेट से होता हुआ जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। Congress Protest in Udaipur
कलेक्टर कार्यालय के बाहर शहर व देहात कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की तथा पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। Udaipur Congress Protest
शहर और देहात दोनों क्षेत्रों से एकजुट हुए इस प्रदर्शन में पार्टी के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, विभिन्न अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। Udaipur Politics