Udaipur Times, Jaipur Nagar Nigam Re-Election Results: नगर निगम जयपुर के वार्ड संख्या 09, 18, 25 एवं 34 के 5 मतदान केन्द्रों पर 16 सितम्बर को कराए गए री इलेक्शन के बाद आज को मतगणना सम्पन्न हुई। जिसमे चारों वार्डों मे कांग्रेस के उम्मीदवारों को जीत मिली है।
वार्ड संख्या 09 से कैलाशी 764 मतों के अंतर से, वार्ड संख्या 18 से वंदिता शर्मा ने 181 मतों के अंतर से, वार्ड संख्या 25 से रेखा देवी ने 397 मतों के अंतर से तथा वार्ड संख्या 34 से सुरेश यादव ने 149 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
हालांकि नगर निगम बोर्ड बनाने के लिए बीजेपी के पास पर्याप्त बहुमत है ।