कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद मन्नालाल रावत को दिखाए काले झंडे
सांसद को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा
उदयपुर,12 सितंबर 2025 - खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के नयागांव ब्लॉक में शुक्रवार को उस समय हंगामे के हालात बन गए जब उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। सांसद रावत यहां कांग्रेस शासन काल में हुए विकास कार्यों का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि यह उपलब्धियां कांग्रेस शासन के दौरान हुई थीं और सांसद रावत इन कार्यों का फीता काटकर श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं।
विरोध के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। एक कार्यकर्ता ने कहा कि यह कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां हैं और भाजपा सांसद को इन्हें अपनी उपलब्धि बताने का कोई अधिकार नहीं है।
स्थिति को शांत करने के लिए सांसद मन्नालाल रावत ने लोगों को समझाइश का प्रयास किया और कहा कि विकास कार्य जनता के हित में होते हैं, इन्हें राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए।
#UdaipurNews #Kherwada #CongressVsBJP #RajasthanPolitics #MannalalRawat #Udaipur