LPG किल्ल्त को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला भी फूंका गया

 | 

उदयपुर 17 मार्च 2026। रसोई गैस की किल्लत को लेकर उदयपुर ज़िला कांग्रेस कमेटी की ओर से देहलीगेट चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जताई।

उदयपुर शहर के देहलीगेट स्थित शांति एवं आनंदी स्मारक के सामने उदयपुर देहात कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई और गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर विरोध जताया।

प्रदर्शन के दौरान एक महिला नेता ने खाली गैस सिलेंडर को प्रतीकात्मक रूप से आग के बीच डालकर विरोध दर्ज कराया। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर मीणा ने हाथ में सिलेंडर उठाकर जनता की परेशानियों और महंगाई को लेकर आक्रोश व्यक्त किया।

कांग्रेस की महिला नेता कामिनी गुर्जर ने भी हाथ में खाली सिलेंडर लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला भी फूंका गया।

Congress

प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व देहात अध्यक्ष लालसिंह झाला, पूर्व खेल मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया, कांग्रेस नेता कल्याण सिंह राव, मधु सालवी, टीटू सुधार, संजीव राज पुरोहित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #UdaipurUpdates #RajasthanPolitics #DelhiGateUdaipur #GasCylinderCrisis #LPGShortage #CongressProtest #InflationIssue #LocalNewsUdaipur #RajasthanTrending