कांग्रेस की सुंदर देवी कीर बनी राजसमंद जिला प्रमुख

 | 
Sunder Devi Keer Rajsamand Zila Pramukh

 

Udaipur Times, Rajsamand Zila Pramukh Election: राजसमंद जिला प्रमुख के चुनाव मे कांग्रेस की सुंदर देवी कीर ने जीत दर्ज कर ली है। कांग्रेस की सुंदर देवी कीर को 17 वोट मिले जबकि बीजेपी के मदन सिंह चौहान को 12 वोट मिले।

जिला परिषद की 29 सीटों मे से कांग्रेस को 17 जबकि बीजेपी को 12 सीट मिली थी। इससे पूर्व राजसमंद जिला परिषद मे साल 1995 से अब तक आठ बार जिला प्रमुख चुने है , इनमे 5 बार बीजेपी और 3 बार कांग्रेस को जिला प्रमुख बनाने का मौका मिल चुका है ।

राजसमंद जिला परिषद के वार्ड 15 से चुनी गई कांग्रेस की सुंदर देवी कीर कांग्रेस की ओर से चौथी बार और राजसमंद की 9वीं जिला प्रमुख बनी है।   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News