सावधान! 1000 से ज्यादा राशि का बकाया होने पर कटेगा कनेक्शन

निगम का अभियान फरवरी माह के अंत तक चलेगा

 | 
Power Cut

अजमेर विद्युत वितरण निगम द्वारा से बकाया बिल भुगतान के लिए गुरुवार से पुनः सख्ती शुरू हो गयी है। इसके तहत एक हजार से ज्यादा राशि का बकाया बिल वाले उपभोक्ताओ से संपर्क करने के आदेश दिए है। 

साथ ही बिल नही चुकाने पर कनेक्शन कटाने की चेतावनी भी दी है। निगम द्वारा 16 से 28 फरवरी तक राजस्व वसूली का विशेष अभियान चलाया जाएगा। सरकारी महकमों से वसूली के लिए निगम ने अधिशासी अभियंता (ओ एन्ड वी) को नोडल अधिकारी बनाया है। निगम का अभियान फरवरी के अंत तक चलेगा। 

अभियान के तहत डिस्काॅम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजस्व वसूली करने के लिए उनके प्रतिदिन के लक्ष्य निर्धारित किए गए है। अभियान में लापरवाही बरतने वाले निगम के सभी अधिकारियो-कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। 

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान प्रतिदिन डिस्कॉम के कैश काउंटर खुले रहेंगे। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एन. एस. निर्वाण द्वारा डिस्काॅम की सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं पर बकाया करोडो रुपयों की वसूली के लिए अधिकारियों के लक्ष्य तय किए गए हैं।

प्रत्येक उपखंड के एइएन, जेइएन, एआरओ और फीडर इंचार्ज की मदद से प्रतिदिन अभियान के दौरान 1 हजार से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं के कम से कम 10 कनेक्शन प्रति फीडर इंचार्ज या तो काटने होंगे या उनसे राजस्व वसूली करनी होगी। वितीय वर्ष में निगम ने 102 प्रतिशत राजस्व वसूली का लक्ष्य लिया। जिनके लिए विभाग के सभी अधिकारी जुट गए है।  जनवरी तक 99.64 प्रतिशत रिकॉर्ड राजस्व वसूली की गयी। फरवरी अंत तक शत प्रतिशत राजस्व वसूली की जायेगी।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News