निर्माण समिति अध्यक्ष कोठारी ने किया स्मार्ट सिटी कार्यों का निरीक्षण


निर्माण समिति अध्यक्ष कोठारी ने किया स्मार्ट सिटी कार्यों का निरीक्षण

शहरवासियों की शिकायत पर वार्ड में पहुंचे समिति अध्यक्ष

 
UMC

उदयपुर 10 जनवरी 2024। नगर निगम निर्माण समिति अध्यक्ष अशीष कोठारी शहरवासियों से मिल रही शिकायतों के चलते बुधवार को स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे, निरीक्षण के दौरान उनके साथ वार्ड  57 के पार्षद छोगालाल भोई, वार्ड 54 की पार्षद रुचिका चौधरी और निर्माण समिति सदस्य मुकेश शर्मा भी उपस्थित रहे। 

नगर निगम निर्माण समिति अध्यक्ष आशीष कोठारी ने बताया कि स्मार्ट सिटी के धीमी गति से चल रहे कार्यों को लेकर शहर वासियों से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी, इसी को लेकर महापौर गोविंद सिंह टाक के निर्देश पर बुधवार को स्मार्ट सिटी के कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। 

पार्षद भोई द्वारा मौके पर ही सीवरेज लाइन चौक होना, कई जगह सीवरेज मैन होल के लेवल सही नहीं होना बताया साथ ही क्षेत्र वासियों ने चैंबर के ढक्कन की सही फिटिंग नहीं होने के कारण हो रही समस्या के बारे में जानकारी दी। इसी के साथ वार्ड 54 में पार्षद द्वारा भी पूरे वार्ड में सीवरेज लाइनों का सही तरीके से मिलान नही होने की वजह से सीवरेज एवं दूषित पानी का रिटर्न घरों में जाना, घरों के नींवो में पानी भरने जैसी समस्याओं से अवगत करवाया। 

वार्ड में कुछ गलियां जिनमें 5 से 10 घर बसे होने पर भी उन गलियों में सीवरेज नहीं डाली गई, विद्युत लाइट के पोल अभी तक हटाए नहीं गए हैं आदि से अवगत करवाया। 

समिति अध्यक्ष कोठारी ने मौके पर स्मार्ट सिटी अधिकारी करनेश माथुर, वकार एवं कंपनी के कर्मचारी अशोक गांगुली आदि से पूरी जानकारी प्राप्त कर अगले 10 दिन में उक्त समस्याओं को दुरस्त करने के निर्देश दिए। इन सभी कार्यों की समीक्षा हेतु पुनः 10 दिन बाद में उक्त वार्ड का समिति सदस्यों के साथ निरीक्षण किया जाएगा।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal