महिला मार्च में पोस्टर हटाने पर विवाद

कलेक्टर को ज्ञापन, छात्राओं से कथित अभद्रता और पोस्टर हटाने वालों पर कार्रवाई की मांग

 | 
Udaipur Protest

 

Udaipur Times News , Protest News , उदयपुर 6 अक्टूबर 2026 - शहर में 4 अक्टूबर को आयोजित उदयपुर महिला अधिकार मंच के दौरान मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास से जुड़े पोस्टर हटाने और छात्राओं के साथ कथित अभद्रता का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर उदयपुर महिला आधार संघ की ओर से आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस-प्रशासन से मार्च के दौरान छात्राओं के साथ कथित अभद्रता करने और मेवाड़ गौरव से जुड़े पोस्टर हटाने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने इस पूरे मामले को मेवाड़ की संस्कृति और इतिहास के खिलाफ कथित तौर पर चल रहे एक बड़े नैरेटिव से भी जोड़ते हुए कई बिंदु प्रशासन के सामने रखे हैं।

उदयपुर में महिला अधिकार मंच के दौरान मेवाड़ के इतिहास और वीरांगनाओं से जुड़े पोस्टर हटाने को लेकर विवाद सामने आया है। मामले को लेकर उदयपुर महिला अधिकार मंच की ओर से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पूरे घटनाक्रम की जांच और कार्रवाई की मांग की गई। Udaipur News 

घटना के बाद प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन के सामने अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए संबंधित युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में कहा गया है कि छात्राओं के हाथों में मौजूद पोस्टरों में मेवाड़ की वीरांगनाओं के साहस और इतिहास को दर्शाया गया था।

प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि मेवाड़ की संस्कृति, जौहर और ऐतिहासिक परंपराओं को लेकर सोशल मीडिया और विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए कथित तौर पर आपत्तिजनक नैरेटिव चलाया जा रहा है। Women Protection 

ज्ञापन में कुछ अन्य घटनाओं और कार्यक्रमों का भी जिक्र करते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की गई है। साथ ही कुछ स्थानीय संस्थाओं की भूमिका की भी जांच करने की अपील की गई है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

फिलहाल उदयपुर महिला अधिकार मंच और प्रतिनिधिमंडल की मुख्य मांग 4 अक्टूबर के महिला सुरक्षा मार्च के दौरान छात्राओं से कथित अभद्रता और मेवाड़ गौरव से जुड़े पोस्टर हटाने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News