20 मई को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक खुले रहेंगे सहकारी दवा विक्रय केन्द्र

मरीजों व आमजन को परेशानी से बचाने के लिए निर्णय
 | 
Rajasthan Co operative Medicine Centers

Udaipur Times, Rajasthan News 19 मई 2026 । सहकारिता विभाग के शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां डॉ. समित शर्मा ने बताया कि सहकारी उपभोक्ता भण्डार एवं क्रय-विक्रय सहकारी समितियों द्वारा संचालित सभी दवा विक्रय केन्द्र एवं प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र 20 मई (बुधवार) को प्रात: 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक खुले रहेंगे। 

दवा विक्रेताओं की बुधवार को प्रस्तावित हड़ताल के चलते मरीजों व आमजन को असुविधा और परेशानी से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

कॉनफेड, सहकारी उपभोक्ता भण्डारों एवं क्रय-विक्रय सहकारी समितियों द्वारा प्रदेश भर में कुल 538 दवा विक्रय केन्द्र संचालित हैं, जो आमजन की सुविधा के लिए बुधवार को 14 घंटे खुले रहेंगे। इन दवा विक्रय केन्द्रों पर लगभग दो हजार प्रकार की दवाएं उपलब्ध रहेंगी। 

शासन सचिव डॉ. शर्मा ने कॉनफेड एवं जिला सहकारी भण्डारों को जीवनरक्षक दवाओं के साथ अन्य आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News