उदयपुर में कोरोना का तांडव,140 पॉजिटिव मिले

कुल पॉजिटिव की संख्या 3487  

 | 
140 पॉजिटिव में से 27 कोरोना वारियर्स, 57 क्लोज कांटेक्ट, 55 नए केस तथा 1 प्रवासी है 

उदयपुर 20 सितंबर 2020। जिले में कोरोना ने आज जमकर तांडव किया। आज जिस तरह दोपहर में जमकर बरसात हुई उसी प्रकार कोरोना पॉजिटिव की भी आज जिले में बरसात हुई है। आज दिन में कुल 140 पॉजिटिव पाए गए है। इससे पहले एक ही दिन 27 अगस्त को 158 पाए गए थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज रविवार को 874 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 734 नेगेटिव है और 140 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।   

आज की रिपोर्ट में पाए गए 140 कोरोना पॉजिटिव में से शहरी क्षेत्र से 95 संक्रमित पाए गए जिनमे से 18 कोरोना वारियर्स, 46 क्लोज कांटेक्ट, 30 नए केस तथा 1 प्रवासी पॉजिटिव मिले है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 45 संक्रमित पाए गए है जिनमे से 9 कोरोना वारियर्स,  11 क्लोज कांटेक्ट और 25 नए केस कोरोना पॉजिटिव मिले है। 

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 3487 है। जबकि 2989 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 180 मरीज़ होम आइसोलेशन में है जबकि एक्टिव केस 456  है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News