दशहरा, दिवाली में फूट सकता है कोरोना बम


दशहरा, दिवाली में फूट सकता है कोरोना बम

देश के कुछ राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर का खतरा

 
दशहरा, दिवाली में फूट सकता है कोरोना बम

विशेषज्ञों ने त्योहारी सीजन में लोगों को सतर्कता बरतने की दी चेतावनी

बदलते मौसम में विशेष सर्तकता बरतने की सलाह दे रहे हैं विशेषज्ञ
 

उदयपुर 1 अक्टूबर 2020। देश में आज से अनलॉक-5 (Unlock-5 Guidelines) की शुरुआत हो गई है। इस बार सिनेमाघरों, आदि को भी 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की इजाजत मिल गई है। हालांकि देश में कोरोना के बढ़ते नए केसों ने चिंता बढ़ा दी है। आने वाले त्योहारी सीजन में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यही नहीं बदलते मौसम में यह जानलेवा वायरस और भी खतरनाक साबित हो सकता है। 

सीरो सर्वे के अनुसार स्वास्थ्य विशेषज्ञों की माने तो अगले कुछ महीने काफी अहम होने वाले हैं। आने वाले महीने बड़े त्यौहार भी आने वाले और मौसम भी परिवर्तित हो रहा है। हमारे अपने शहर उदयपुर की ही बात की जाये तो अगस्त माह की शुरुआत में कोरोना के 1304 केस थे वहीँ सितम्बर माह के अंत तक आंकड़ा 4486 हो चूका है। और अब लॉकडाउन प्रक्रिया भी लगभग निष्प्रभावी हो गई है। लोगो की लापरवाही, आने वाले दिनों में बड़े त्यौहार और बदलता मौसम निश्चित ही कहर बरपाने वाला है। 
  
पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PHFI) के अध्यक्ष के श्रीनाथ रेड्डी ने जोर देकर आग्रह किया कि दुर्गा पूजा, छठ, दिवाली जैसे त्योहारो में लोग मास्क जरूर पहने। उन्होंने कहा, 'त्योहारों का सीजन आने वाला है। ऐसे में हमें ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है और अपनी खुशियों को ऐहतियात के साथ मनाना होगा। इनडोर या आउटडोर में ज्यादा भीड़भाड़ से इस जानलेवा वायरस को ज्यादा लोगों को कम समय में संक्रमित करने का मौका मिलेगा और ऐसे आयोजन सुपर स्प्रेडर इवेंट हो सकते हैं।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags