geetanjali-udaipurtimes

उदयपुर में कोरोना का कहर तीसरे दिन भी जारी, आज 102 पॉजिटिव मिले

कुल पॉजिटिव की संख्या 3694 

 | 
102 पॉजिटिव में से 20 कोरोना वारियर्स, 28 क्लोज कांटेक्ट, 54 नए केस 

उदयपुर 21 सितंबर 2020। जिले में कोरोना का तांडव आज लगातार तीसरे दिन भी जारी है। परसो दिन में कुल 140 पॉजिटिव पाए गए थे वहीँ कल भी 105 पॉजिटिव पाए गए थे ,जबकि आज फिर 102 पॉजिटिव मिले है। तीन दिन में 347 पॉजिटिव मिल गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज मंगलवार को 853 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 751 नेगेटिव है और 102 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।   

आज की रिपोर्ट में पाए गए 102 कोरोना पॉजिटिव में से शहरी क्षेत्र से 74 संक्रमित पाए गए जिनमे से 20 कोरोना वारियर्स, 16 क्लोज कांटेक्ट तथा 38 नए केस कोरोना पॉजिटिव मिले है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 28 संक्रमित पाए गए है जिनमे से 12 क्लोज कांटेक्ट और 16 नए केस कोरोना पॉजिटिव मिले है। 

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 3694 हो गई है। जबकि 3179 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 176 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 471 है। 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal