उदयपुर में भर्ती निम्बाहेड़ा के कोरोना संक्रमित की मौत
उदयपुर के एमबी अस्पताल में भर्ती था निम्बाहेड़ा निवासी युवक
उदयपुर संभाग में कोरोना से पहली मौत, राजस्थान में अब तक 55 मौते
उदयपुर 30 अप्रैल 2020। उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय में उपचाररत कोरोना वायरस से संक्रमित निम्बाहेड़ा निवासी युवक की बुधवार देर रात क़रीब साढ़े तीन बजे निधन हो गया।
मृतक युवक का पहचान 42 वर्षीय मनीष सोनी पुत्र बद्री लाल सोनी के रूप में की गई है । कोरोना से संभाग में यह पहली मौत है जबकि राजस्थान में कोरोना संक्रमण से अब तक लगभग 55 लोगो की मौत हो चुकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मनीष सोनी को सांस लेने में हो रही तकलीफ और शरीर में ऑक्सीजन की कमी के चलते उन्हें पिछले 3 दिनों से वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। एमबी अस्पताल के डॉक्टर्स के सारे प्रयासों के बावजूद भी मनीष सोनी ने आज रात्रि को लगभग 3:30 बजे एमबी हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।