उदयपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 182 तक पहुंची

कल शाम तक सक्रमितो की संख्या 133 थी 
 
 | 
झीलों की नगरी उदयपुर में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को शाम तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार उदयपुर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 182 तक पहुंच चुकी है।
 

उदयपुर, 11 मई 2020 । झीलों की नगरी उदयपुर में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को शाम तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार उदयपुर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 182 तक पहुंच चुकी है।

मुख्य चिकित्सा एंवं स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश खराड़ी ने बताया कि प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर अब तक कुल 4 हजार 386 सेम्पल लिए जा चुके है, जिनमें से 182 की रिपोर्ट की पॉजिटिव प्राप्त हुई है तथा शेष नेगेटिव रिपोर्ट है। उन्होंने यह भी बताया कि संक्रमित व्यक्ति को प्रशासन की सहायता से तुरंत कोरोना वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है की अब तक उदयपुर के कांजी का हाटा से 113, हरिदास जी की मगरी से 1 हैलावाड़ी से 7, राव जी का हाटा से 4, नाइयो की तलाई से 2, मोहली चोहट्टा कुम्हारवाड़ा से 15, आइस फैक्ट्री गुलाबबाग (बालाजी काम्प्लेक्स) से 1, गायरियावास से 1, भूपालपुरा से 1, अशोक नगर से 1, देबारी से 1, मावली (थामला) से 1, मेनर से 1, भोपालपुरा (वल्लभनगर) से 1, एमबी चिकित्सालय से 1, मीणा पाड़ा से 2, नीमच खेड़ा से 2, हिरणमगरी सेक्टर 3 से 2, अम्बामाता (रज़ा कॉलोनी) से 4 और सवीना (शिल्प नगर) से 6 मरीज़ कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News