कोरोना अपडेट - आज फिर से 1 पॉजिटिव मिला

नवंबर में अब तक 6 पॉजिटिव

 | 
corona

कुल संक्रमितों की संख्या अब तक 56411 

उदयपुर 19 नवंबर 2021। नवंबर माह में पहली बार 3 तारीख को दो पॉजिटिव मिलने के बाद कल 15 तारीख को पुनः 2 पॉजिटिव मिले जबकि 16 को 1 पॉजिटिव पाया गया । वहीँ आज पुनः 1 पॉजिटिव पाया गया है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज शुक्रवार को 573 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से 572 नेगेटिव है और 1 पॉजिटिव केस पाए गए है। पॉजिटिव सलूंबर क्षेत्र से 24 वर्षीय युवक पाया गया है। नवंबर माह में 6 पॉजिटिव मिल चुके है।   

इस प्रकार कुल पॉजिटिव की संख्या 56411 है जबकि 55653 लोग ठीक हो चुके है। अभी 3 मरीज़ होम आइसोलेशन में नहीं है जबकि एक्टीव केस की संख्या 4 है। वहीँ कोरोना से अब तक 754 लोगो की मौत हो चुकी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News