उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 298 तक पहुंची

35 पॉजिटिव आज दिन में मिले
 | 
24 मरीज़ कांजी का हाटा से, 5 मरीज़ सेक्टर 14 से, 2 धानमंडी से, 2 मरीज़ गुलाबबाग से , भूपालपुरा, रामपुरा, ओस्तवाल भवन से 1-1 मरीज़ मिला   

उदयपुर, 14 मई 2020 । झीलों की नगरी उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीज़ो की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब तक नियंत्रण में रही लेकसिटी के हालात इस कदर खराब हो गए है की राजस्थान में जयपुर और जोधपुर के बाद उदयपुर में सर्वाधिक कोरोना के मरीज़ पाए गए है। आज शाम तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार उदयपुर में 35 नए कोरोना मरीजों की मिलने से कुल मरीज़ो की संख्या बढ़कर 298 पहुंच गई है। जो की कल रात तक 263 तक पहुंच चुकी थी।

मुख्य चिकित्सा एंवं स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश खराड़ी ने बताया कि प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आज मिले मरीजों में सर्वाधिक 24 संक्रमित कांजी का हाटा से ही मिले है। जबकि सेक्टर 14 से 5, धानमंडी से 2, 2 मरीज़ गुलाबबाग से, भूपालपुरा, रामपुरा और ओस्तवाल भवन से 1-1 संक्रमित पाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि संक्रमित व्यक्ति को प्रशासन की सहायता से तुरंत कोरोना वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News