उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 317 पार

54 पॉजिटिव आज पूरे दिनभर में मिले
 | 
उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 317 पार
43 मरीज़ कांजी का हाटा से, 5 मरीज़ सेक्टर 14 से, 2 धानमंडी से, 2 मरीज़ गुलाबबाग से , भूपालपुरा, रामपुरा, ओस्तवाल भवन से 1-1 मरीज़ मिला   
 

उदयपुर, 14 मई 2020 । झीलों की नगरी उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीज़ो की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब तक नियंत्रण में रही लेकसिटी के हालात इस कदर खराब हो गए है की राजस्थान में जयपुर और जोधपुर के बाद उदयपुर में सर्वाधिक कोरोना के मरीज़ पाए गए है। आज रात तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार उदयपुर में 54 नए कोरोना मरीजों की मिलने से कुल मरीज़ो की संख्या बढ़कर 317 पहुंच गई है। जो की कल रात तक 263 तक पहुंच चुकी थी।

मुख्य चिकित्सा एंवं स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश खराड़ी ने बताया कि प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आज मिले मरीजों में सर्वाधिक 43 संक्रमित कांजी का हाटा से ही मिले है। जबकि सेक्टर 14 से 5, धानमंडी से 2, 2 मरीज़ गुलाबबाग से, भूपालपुरा, रामपुरा और ओस्तवाल भवन से 1-1 संक्रमित पाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि संक्रमित व्यक्ति को प्रशासन की सहायता से तुरंत कोरोना वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News