उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 354 पहुंची

37 पॉजिटिव आज पूरे दिनभर में मिले
 | 
 कल तक कुल मरीज़ 317 पाए का चुके थे 

उदयपुर, 15 मई 2020 । झीलों की नगरी उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीज़ो की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब तक नियंत्रण में रही लेकसिटी के हालात इस कदर खराब हो गए है की राजस्थान में जयपुर और जोधपुर के बाद उदयपुर में सर्वाधिक कोरोना के मरीज़ पाए गए है। आज रात तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार उदयपुर में 37 नए कोरोना मरीजों की मिलने से कुल मरीज़ो की संख्या बढ़कर 354 तक पहुंच गई है। जो की कल रात तक 317 तक पहुंच चुकी थी।

मुख्य चिकित्सा एंवं स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश खराड़ी ने बताया कि प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आज मिले मरीजों में सर्वाधिक 15 संक्रमित कांजी का हाटा से ही मिले है। जबकि सेक्टर 14 से 1, गुड़ली (मावली) से 1, भूपालपुरा से 1, फतेहपुरा से 1, हैलावाड़ी से 1, रेगर कॉलोनी से 1, सामल (सायरा /गोगुन्दा) से 1, गीतांजलि मेडिकल कॉलेज से पुरोहितों की मादड़ी और थूर बड़गांव निवासी से 1-1, बेदला से 3, शिवनगर से 1 तथा अम्बावगढ़ से 6 संक्रमित पाए गए।उन्होंने यह भी बताया कि संक्रमित व्यक्ति को प्रशासन की सहायता से तुरंत कोरोना वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News