उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 523 पहुंची

आज दिन भर में 6 पॉजिटिव मिले
 | 
कल तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 517 थी 

उदयपुर 27 मई 2020 । उदयपुर जिले में आज रात तक प्राप्त हुई रिपोर्ट में 6 मरीज कोरोना पॉजीटिव पाये गये। इस प्रकार  जिले में महामारी कोरोना से 523 मरीज़ चपेट में आ चुके है।  

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि आज शाम तक जिले के 63 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट अनुसार 57 व्यक्ति नेगेटिव है और 6 व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। 

उदयपुर में अब तक कुल पॉजीटिव संख्या 523 हो चुकी है। आज मिले कोरोना पॉजीटिव में 1 क्लोज कांटेक्ट (पूर्व में संक्रमित क्षेत्र मंडी की नाल से), 5 प्रवासी (2 लकड़वास, 3 कानपूर मादड़ी) से संक्रमित पाए गए है। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News