ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ रहा संक्रमण, आज 138 पॉजिटिव, 341 रिकवर

ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ रहा संक्रमण, आज 138 पॉजिटिव, 341 रिकवर 

फ़रवरी माह में कुल संक्रमित 3217

 
corona

शहरी क्षेत्र से 1420 जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 1797  
तीसरी लहर में कुल संक्रमित 16869 

उदयपुर 12 फरवरी 2022। जिले में फ़रवरी माह में कोरोना संक्रमण का धीरे धीरे कम होता दिखाई दे रहा वहीँ ग्रामीण क्षेत्रो में अब अधिक संक्रमित फ़ैल रहा है। आज भी शहर के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र में लगभग दुगुने संक्रमित पाए गए है। कुल 138 संक्रमितों में से 48 शहर से पाए गए है तो ग्रामीण क्षेत्र से 90 पाए गए है। कल के मुकाबले संक्रमण दर में भी कमी आई है। आज संक्रमण दर 6.35% है जबकि कल 6.98% और परसो 7.47% थी। फ़रवरी के 12 दिनों में कुल 3217 संक्रमित में से शहरी क्षेत्र से 1420 मरीज़ और ग्रामीण क्षेत्र से 1797 संक्रमित मिले है।

31 जनवरी के बाद संक्रमण दर लगातार गिर रहा है। दिसंबर के आखरी हफ़्तों में वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा था की जनवरी के अंत और फरवरी की शुरुआत में तीसरी लहर पर काबू आना शुरू होगा। हालांकि अभी भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है, मगर वैक्सीनेशन ने संक्रमण पर नियंत्रण रखा हुआ है।  आज 341 संक्रमित मरीजों की रिकवरी दिखाई गयी हैं और अस्पताल में भर्ती मरीज़ की संख्या 62 हैं।  

नवंबर से शुरू हुए तीसरी लहर के संक्रमण में जनवरी के तीसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा संक्रमण देखने को मिला और। आज की रिपोर्ट के अनुसार कुल 2,172   सैंपल कि रिपोर्ट आई, जिसमे 2,034 मरीज़ का सैंपल नेगेटिव पाया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश खराडी द्वारा जारी हुए आंकड़ों का सारांश इस प्रकार है

आज कुल पाज़िटिव                 138
शहरी क्षेत्र                  48
ग्रामीण क्षेत्र                  90
क्लोज़ कान्टैक्ट                  54
नए मरीज़                  84
रिपोर्ट में कुल सैम्पल            2,172
पाज़िटिविटी (संक्रमण) दर 6.35%
कुल क्लोज़ कान्टैक्ट            5,092
कुल नए मरीज          11,777
आज कुल ऐक्टिव मरीज                822
अस्पताल में भर्ती मरीज                  62
कुल रिकवर हुए मरीज                341
तीसरी लहर में अब तक संक्रमित          16,869
तीसरी लहर में शहरी क्षेत्र के संक्रमित          10,812
तीसरी लहर में ग्रामीण क्षेत्र के संक्रमित            6,057
उदयपुर में कुल संक्रमित          73,274

कोरोना संक्रमण शुरू होने से अब तक ज़िले में कुल 73,274 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जबकि 71,679 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 760 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं जबकि 62 अस्पताल में भर्ती हैं। कोरोना से कुल मौत की संख्या 774 है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal