उदयपुर में आज एक क्लोज कांटेक्ट कोरोना संक्रमित

नवंबर में अब तक 11 पॉजिटिव

 | 
corona

कुल संक्रमितों की संख्या अब तक 56416 

उदयपुर 28 नवंबर 2021। नवंबर माह में पहली बार 3 तारीख को दो पॉजिटिव मिलने के बाद 15 तारीख को पुनः 2 पॉजिटिव मिले जबकि 16 को 1 पॉजिटिव पाया गया । वहीँ 24 को 3 पॉजिटिव पाए गए है। जबकि परसो 1 पॉजिटिव मिला। आज मनवाखेड़ा से ही क्लोज कांटेक्ट संक्रमित मिला।  

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज रविवार को 773 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से 772 नेगेटिव है और 1 पॉजिटिव केस पाए गए है। पॉजिटिव उदयपुर शहरी क्षेत्र मंगलमूर्ति प्लाजा मनवा खेड़ा निवासी बालिका (क्लोज कांटेक्ट) पाया गया है। नवंबर माह में अब तक 11 पॉजिटिव मिल चुके है।   

इस प्रकार कुल पॉजिटिव की संख्या 56416 है जबकि 55657 लोग ठीक हो चुके है। अभी 5 मरीज़ होम आइसोलेशन में नहीं है जबकि एक्टीव केस की संख्या 5 है। वहीँ कोरोना से अब तक 754 लोगो की मौत हो चुकी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News