कोरोना अपडेट 1-3-2021: आज 8 पॉजिटिव मिले

2 क्लोज कांटेक्ट, 6 नए केस

 | 

कुल संक्रमितों की संख्या 12001

उदयपुर 1 मार्च 2021 उदयपुर में पिछले तीन दिनों से कोरोना के मरीज़ दहाई के आंकड़े में मिल रहे थे , जबकि आज फिर से सिंगल डिजिट में मरीज़ पाए गए है लेकिन संक्रमितों का प्रतिशत 2 के आसपास ही है । जिले में आज कोरोना के 8 पॉजिटिव पाए गए है। मार्च माह में अब तक 8 मरीज़ मिल चुके है। आपको बता दे आज सैंपलिंग के मुकाबले में संक्रमितों का प्रतिशत 2.08 है जबकि कल 2.31% और परसो 1.75% था।   

फ़रवरी माह की 28 तारीख तक 11993 संक्रमित मिल चुके थे।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की सोमवार 1 मार्च को 385 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से 377 नेगेटिव और 8 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज की रिपोर्ट में पाए गए 8 कोरोना संक्रमितों में से शहरी क्षेत्र से 6 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 2 क्लोज कांटेक्ट तथा 4 नए केस संक्रमित पाए गए है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 2 पॉजिटिव मिले है जिनमे में 2 नए केस पॉजिटिव मिले है। इस तरह आज कुल कोरोना पॉजिटिव मे से 2 क्लोज कांटेक्ट, 6 नए केस संक्रमित पाए गए है।

इन क्षेत्रो में पाए गए कोरोना पॉजिटिव

समता नगर बेदला बड़गांव, कलड़वास गिर्वा, हीतावाला टावर सेलिब्रेशन माल के पास, गायत्री नगर डूंगला हाउस के पास हिरणमगरी सेक्टर 5, चरक मार्ग अम्बामाता, ज्ञान नगर ज्ञान मंदिर स्कूल के पास हिरणमगरी सेक्टर 4, महावीर कॉलोनी निधि पार्क के पास हिरणमगरी सेक्टर 4 उदयपुर से संक्रमित पाए गए है।  

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 12001 हो गई है। जबकि 11763 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 83 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 114  है। जबकि कोरोना से मौत का आंकड़ा 124 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News