कोरोना अपडेट 10-1-2021: आज 36 पॉजिटिव मिले

6 कोरोना वारियर्स, 5 क्लोज़ कांटेक्ट, 25 नए केस

 | 
अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 11586 तक पहुंची

उदयपुर 10 जनवरी 2021। जिले में आज कोरोना के 36 पॉजिटिव पाए गए है। वहीँ नए साल में अब तक 258 मरीज़ मिल चुके है। आपको बता दे आज सैंपलिंग के मुकाबले में संक्रमितों का प्रतिशत 3.68 % है।  

दिसंबर माह की 31 तारीख तक साल ख़त्म होते होते 11328 संक्रमित मिल चुके थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की रविवार को 977 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 941 नेगेटिव और 36 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज की रिपोर्ट में पाए गए 36 कोरोना संक्रमितों में से शहरी क्षेत्र से 22 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 4 कोरोना वारियर्स, 2 क्लोज कांटेक्ट तथा 16 नए केस संक्रमित पाए गए है जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 14 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 2 कोरोना वारियर्स, 3 क्लोज कांटेक्ट तथा 9 नए केस संक्रमित पाए गए है। इस तरह आज कुल कोरोना पॉजिटिव मे से 6 कोरोना वारियर्स, 5 क्लोज कांटेक्ट तथा 25 नए केस संक्रमित पाए गए है।

इन क्षेत्रो में पाए गए कोरोना पॉजिटिव

दिवाली मगरी कलड़वास, न्यू कॉलोनी सवीना, ज्ञान नगर हिरणमगरी सेक्टर 4, एमबीसी खेरवाड़ा, पुलिस लाइन टेकरी, नवलोक नवरत्न काम्प्लेक्स बेदला, पालच खेमली मावली, हर्ष नगर सीसारमा रोड, न्यू फ़्लोरा काम्प्लेक्स रोड न. 1 पुला, एसएनबी रेज़ीडेंसी न्यू नवरतन भुवाणा, विनायक नगर रामगिरि बड़गांव, कृष्णा कॉलोनी खान काम्प्लेक्स के पीछे बेदला, माहेश्वरी मोहल्ला मावली, तितरड़ी मेन रोड गिर्वा, जनावतो का मोहल्ला बड़गांव, सराड़ा, गरीब नवाज़ कॉलोनी मुल्ला तलाई, मीरा नगर ढीकली रोड प्रतापनगर, आनंद नगर यूनिवर्सिटी रोड, छगननाथ जी की बाड़ी ब्रह्मपोल, आनंद विहार मनवा खेड़ा सेक्टर 4, केशव नगर यूनिवर्सिटी रोड, जयश्री कॉलोनी बोहरा गणेशजी, गाँधी नगर टावर के पास मुल्ला तलाई, जवाहर नगर सेक्टर 11, अम्बामाता स्कीम मुल्ला तलाई, माधव कॉलोनी यूनिवर्सिटी रोड, गोकुलपुरा नार्थ आयड़, श्याम विहार न्यू आरटीओ के पास, अशोक नगर से संक्रमित पाए गए। 

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 11586 हो गई है। जबकि 11075 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 181 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 398 है। वहीँ 113 लोगो की कोरोना से मौत हो चुकी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News