कोरोना अपडेट 10-2-2021: आज 4 पॉजिटिव मिले

1 कोरोना वारियर्स, 1 क्लोज कांटेक्ट, 2 नए केस

 | 
कोरोना अपडेट 10-2-2021: आज 4 पॉजिटिव मिले

कुल संक्रमितों की संख्या 11835 

उदयपुर 10 फरवरी 2021 उदयपुर में बीते माह से कोरोना का प्रहार कम पड़ता दिखाई दे रहा है। जिले में आज कोरोना के 4 पॉजिटिव पाए गए है। नए साल में जनवरी माह में अब तक 453 मरीज़ मिल चुके है। जबकि फरवरी माह में अब तक 59 मरीज़ मिल चुके है। आपको बता दे आज सैंपलिंग के मुकाबले में संक्रमितों का प्रतिशत 0.70% है जबकि कल 0.65 % और परसों 1.56% था।   

जनवरी माह की 31 तारीख तक 11776 संक्रमित मिल चुके थे।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की बुधवार 10 फरवरी को 573 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 569 नेगेटिव और 4 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज की रिपोर्ट में पाए गए 4 कोरोना संक्रमितों में से शहरी क्षेत्र से 3 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 1 कोरोना वारियर्स, 1 क्लोज कांटेक्ट तथा 1 नए केस संक्रमित पाए गए है; जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 1 पॉजिटिव मिले है जिनमे से 1 नए केस मिले। इस तरह आज कुल कोरोना पॉजिटिव मे से 1 क्लोज कांटेक्ट, 2 नए केस तथा 1 कोरोना वारियर्स संक्रमित पाए गए है।

इन क्षेत्रो में पाए गए कोरोना पॉजिटिव

ज्योति नगर शोभागपुरा, किशनगढ़ अपार्टमेंट के पास न्यू विद्या नगर हिरणमगरी सेक्टर 4, रॉयल काम्प्लेक्स हिरणमगरी सेक्टर 11, राजपूत भागल खरका सलूम्बर उदयपुर से संक्रमित पाए गए है।  

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 11835 हो गई है। जबकि 11494 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 171 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 219 है। जबकि आज एक मौत के साथ अब तक कोरोना से मौत का आंकड़ा 122 हो गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News