कोरोना अपडेट 10-9-2020 आज कोरोना ने लगाई हाफ सेंचुरी, 50 पॉजिटिव मिले

कुल पॉजिटिव की संख्या 3188 
 | 
50 पॉजिटिव में से 12 कोरोना वारियर्स, 8 क्लोज़ कांटेक्ट तथा 30 नए केस 

उदयपुर 10 सितंबर 2020। आज कोरोना ने जिले में पॉजिटिव का अर्धशतक लगाया। यानि आज दिन में कुल 50 पॉजिटिव पाए गए है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज गुरुवार को 802 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 752 नेगेटिव है और 50 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। 

आज की रिपोर्ट में पाय गए 50 कोरोना पॉजिटिव में से शहरी क्षेत्र से 39 संक्रमित पाए गए जिनमे से 11 कोरोना वारियर्स, 6 क्लोज कांटेक्ट और 22 नए केस मिले है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 11 संक्रमित पाए गए है जिनमे से 1 कोरोना वारियर्स, 2 क्लोज कांटेक्ट और 8 नए केस मिले है। 

इन क्षेत्रो से पाए गए कोरोना पॉजिटिव 

3 बड़ी होली दिल्ली गेट से, 3 सर्वऋतु विलास सूरजपोल से, 2 रामेश्वरम अपार्टमेंट मनवाखेड़ा से, 2 रिद्धि सिद्धि पार्क नवरतन काम्प्लेक्स से, 1 रूप सागर रोड से, 1 विनायक नगर सेक्टर 4 हिरणमगरी से, 1 आंबेडकर हॉस्टल थाना कोटड़ा से, 1 टेकरी सर्कल से, 1 आदर्श नगर यूनिवर्सिटी रोड से, 1 खनिज नगर शोभागपुरा से, 1 गोकुल विलेज सेक्टर 9 से, 1 गुप्तेश्वर नगर सेक्टर 7 सवीना से, 1 बोहरवाड़ी से, 1 रामपुरा चौराहा से, 1 (एमबी अस्पताल में भर्ती) पुलिस लाइन टेकरी से, 1 मुर्शीद नगर सवीना से संक्रमित पाए गए है। 

1 रामनिवास होटल के पीछे सेक्टर 11 से, 1 एमपी कॉलोनी सेक्टर 13 से , 1 शिव नगर से, 1 न्यू केशव नगर से, 1 प्रियदर्शिनी नगर बेदला रोड से, 1 वार्ड न. 2 सलूम्बर से, 1 समता नगर से, 1 सेक्टर 3 हिरणमगरी से, 1 खेरोदा थाना से, 1 डाकण कोटड़ा से, 1 सेक्टर 11 हिरणमगरी से, 1 G ब्लॉक सेक्टर 14 से, 1 एक्साइज विभाग के पास मीरा मार्ग से, 1 ठोकर चौराहा से, 1 नीम चौक भूपालपुरा से, 1 गणेश नगर पहाड़ा से, 1 शास्त्री मार्ग अशोक नगर से संक्रमित पाए गए है । 

1 बोहरा गणेश जी से, 1 शिवा नगर माली कॉलोनी से, 1 रिद्धि सिद्धि भवन न्यू नवरतन काम्प्लेक्स से, 2 सेमारी से, 1 मोक्ष मार्ग सेमारी से, 1 गणपति चौक सेमारी से, 1 घाटी मोहल्ला सेमारी से, 1 मंडी की नाल से, 1 तुलसी नगर हिरणमगरी सेक्टर 5 से, 1 लखारा चौक से संक्रमित पाए गए है।   

इस प्रकार जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3188 हो गई है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News