कोरोना अपडेट आज 10 पॉजिटिव, 12 रिकवर

जुलाई के 25 दिन में 229 मरीज़

 | 
corona

उदयपुर 25 जुलाई  2022 । आज उदयपुर जिले में कोरोना के 11 मरीज़ पॉजिटिव पाए गए जबकि 12 मरीज़ की रिकवरी हुई है। जबकि कल 11 मरीज़ पॉजिटिव पाए गए थे और 15 मरीज़ रिकवर हुए थे। इस प्रकार एक्टिव केस की संख्या अब घटकर 76 हो गई है।

उल्लेखनीय है की जुलाई माह के 25 दिन में 219 मरीज़ मिल चुके है। जिनमे से 175 शहरी क्षेत्र से 54 ग्रामीण क्षेत्र से मिले है। जून माह में 118 कोरोना पॉजिटिव मिले थे जिनमे से 100 मरीज़ शहरी क्षेत्र से तथा 18 मरीज़ ग्रामीण क्षेत्र से संक्रमित पाए गए है।। वहीँ गत मई माह में 38 मरीज मिल चुके थे। फ़िलहाल सभी मरीज़ होम आइसोलेशन में है।  

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज 568 लोगो की सैंपलिंग रिपोर्ट पाई गई जिनमे से 558 नेगेटिव और 10 पॉजिटिव पाए गए है। जिनमे 8 मरीज़ शहरी क्षेत्र से पाए गए है तथा 2 मरीज़ ग्रामीण क्षेत्र से पाए गए। वहीँ आज की रिपोर्ट में 7 नए मरीज़ है जबकि 3 क्लोज़ कांटेक्ट है । 

अब तक कोरोना से कुल 74665 मरीज़ मिल चुके है। इनमे से 73814 मरीज़ रिकवर होकर घर जा चुके है। वहीँ एक्टिव केस की संख्या 76 है जबकि अस्पताल में अब कोई मरीज़ भर्ती नहीं है। कोरोना से जिले में अब तक 776 लोगो की मौत हो चुकी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News