कोरोना अपडेट आज 11 पॉजिटिव, 10 रिकवर

जुलाई के 21 दिन में 182 मरीज़

 | 
corona

उदयपुर 21 जुलाई  2022 । आज उदयपुर जिले में कोरोना के 11 मरीज़ पॉजिटिव पाए गए जबकि 10 मरीज़ की रिकवरी हुई है। चार माह में पहली बार पॉजिटिव मरीज़ो के आंकड़े दहाई में लगातार दस दिन तक पाए गए है। एक्टिव केस की संख्या अब बढ़कर 80 हो गई है।

उल्लेखनीय है की जुलाई माह के 21 दिन में 182 मरीज़ मिल चुके है। जिनमे से 141 शहरी क्षेत्र से 41 ग्रामीण क्षेत्र से मिले है। जून माह में 118 कोरोना पॉजिटिव मिले थे जिनमे से 100 मरीज़ शहरी क्षेत्र से तथा 18 मरीज़ ग्रामीण क्षेत्र से संक्रमित पाए गए है।। वहीँ गत मई माह में 38 मरीज मिल चुके थे। फ़िलहाल सभी मरीज़ होम आइसोलेशन में है।  

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज 639 लोगो की सैंपलिंग रिपोर्ट पाई गई जिनमे से 628 नेगेटिव और 11    पॉजिटिव पाए गए है। जिनमे 8 मरीज़ शहरी क्षेत्र से पाए गए है तथा 3 मरीज़ ग्रामीण क्षेत्र से पाए गए। वहीँ आज की रिपोर्ट में 10 नए मरीज़ है जबकि 1  क्लोज़ कांटेक्ट है । 

अब तक कोरोना से कुल 74618 मरीज़ मिल चुके है। इनमे से 73763 मरीज़ रिकवर होकर घर जा चुके है। वहीँ एक्टिव केस की संख्या 80 है जबकि अस्पताल में अब कोई मरीज़ भर्ती नहीं है। कोरोना से जिले में अब तक 776 लोगो की मौत हो चुकी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News