कोरोना अपडेट 12-6-2021, आज 16 पॉजिटिव, 1896 नेगेटिव

1 कोरोना वारियर्स, 3 क्लोज कांटेक्ट तथा 12 नए केस

 | 
corona

कुल संक्रमितों की संख्या 56063

उदयपुर 12 जून 2021। कोरोना की दूसरी लहर अब उतार पर है। जिले में आज कोरोना के 16 पॉजिटिव मिले। अब तक जिले में इस महामारी के शिकार संक्रमितों का आंकड़ा देखते देखते 56 हजार के पार पहुँच गया है। आज सैंपलिंग के मुकाबले संक्रमितों का प्रतिशत 0.84% है जबकि कल 1.10% और परसों 1.04% था।   

पिछले कुछ दिनों से जिले में कोरोना का क़हर कम हुआ है। अप्रैल माह में ही आंकड़ा लगभग पूरे साल के आंकड़े से डेढ़ गुणा था। अप्रैल माह में 21448 संक्रमित तथा मई माह 20843 मरीज़ संक्रमित पाए गए थे यानि औसतन 693 प्रतिदिन जबकि 31 मार्च 2021 तक 13292 मरीज़ पाए गए थे।। वहीँ जून माह के 12 दिन में 480 कोरोना पॉजिटिव मिले है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की शनिवार को 1912 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से 1896 नेगेटिव और 16   कोरोना पॉज़िटिव पाए गए है। 

आज की रिपोर्ट में पाए गए 16 कोरोना संक्रमितों में से शहरी क्षेत्र से 9 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 3 क्लोज कांटेक्ट तथा 6 नए केस संक्रमित पाए गए है। ग्रामीण क्षेत्र से 7 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिसमे से 1 कोरोना वारियर्स तथा 6 नए केस कोरोना पॉजिटिव मिला है। इस तरह आज कुल 16 कोरोना पॉजिटिव में से 1 कोरोना वारियर्स, 3 क्लोज कांटेक्ट तथा 12 नए केस संक्रमित पाए गए है।  

इन क्षेत्रो से पाए गए कोरोना संक्रमित 

चिकलवास वल्लभनगर, ESIC उदयपुर, केशव नगर यूनिवर्सिटी रोड, राजस्थान हॉस्पिटल के पास सेक्टर 14, हिरणमगरी सेक्टर 5, जगत गिर्वा, माँ गायत्री नगर नाकोड़ा नगर के पीछे बेड़वास, नगर वाड़ी चांदपोल बाहर, बैंक रोड खेरवाड़ा, सेमारी पुलिस थाना, भैंसड़ा खुर्द उदयपुर से संक्रमित पाए गए। 

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 56063 हो गई है। जबकि 54980 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 169 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 371 है। जबकि 2 मौतों के साथ कोरोना से मरने वालो का आंकड़ा 712 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News