कोरोना Update 12-8-2020: आज 37 पॉजिटिव मिले

कोरोना Update 12-8-2020: आज 37 पॉजिटिव मिले 

कुल पॉजिटिव की संख्या 1760 

 
कोरोना Update 12-8-2020: आज 37 पॉजिटिव मिले
1365 ठीक हो चुके है, 1342 डिस्चार्ज हो चुके है, कुल एक्टिव केस 373  

उदयपुर 12 अगस्त 2020। घातक साबित हो रहे कोरोना से अब तक 16 मौत की हो गई। वही आज अब तक 37 पॉजिटिव मिल गए है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि बुधवार तक जिले के 1214 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार 1177 व्यक्ति नेगेटिव है और 37 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज बुधवार अब तक जिले में मिली रिपोर्ट में 37 पॉजिटिव पाए गए है। जिनमे से 24 क्लोज़ कांटेक्ट, 11 नए केस, 2 प्रवासी पॉजिटिव पाए गए है। 

24 क्लोज कांटेक्ट में से 1 मयूर विलास स्वागत वाटिका हिरणमगरी सेक्टर 4 से, 3 महावीर नगर हिरणमगरी सेक्टर 4 से, 1 शक्ति नगर से, 2 कुंठवास भींडर से, 3 भींडर कस्बे से, 4 सुथारवाड़ा देबारी से, 1 संजय गाँधी नगर सेक्टर 8 से, 2 चाणक्यपुरी हिरणमगरी सेक्टर 4 से, 6 अलोक स्कूल के पास, हिरणमगरी सेक्टर 11 से तथा 1 ऋषभदेव से पॉजिटिव पाए गए है। 

11 नए केस भी सामने आये है जिनमे से 1 सवीना थाना के कैदी, 1 वृन्दावन नगर बोहरा गणेश जी से, 1 अम्बावाड़ी रामपुरा चौराहा से, 1 मेड़ता मावली से, 1 आदर्श कॉलोनी तितरड़ी से, 1 रॉयल रोज अपार्टमेंट न्यू नवरतन काम्प्लेक्स से, 1 बंजारा बस्ती हिरणमगरी सेक्टर 4 से, 1 गायरियावास उदयपुर से, 1 माली कॉलोनी टेकरी से, 1 केजड़ सराड़ा तथा 1 महाराणा भूपाल चिकित्सालय से पॉजिटिव पाया गया है। 

2 प्रवासी भी पॉजिटिव पाए गए है जिनमे से 1 झारखण्ड से लौटा है और जावर माइंस सराड़ा निवासी है तथा 1 बिहार से लौटा प्रतापनगर निवासी पॉजिटिव पाया गया है ।  

इस प्रकार कुल कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या 1760 हो गई है। इनमे से 16 की मौत हो गई है तो 1365 मरीज़ ठीक हो चुके है। 1365 ठीक हुए मरीज़ो को डिस्चार्ज किया जा चूका है। जिले में कुल एक्टिव केस वर्तमान में 373 है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal