कोरोना अपडेट 13-1-2021: आज 21 पॉजिटिव ही मिले

4 कोरोना वारियर्स, 6 क्लोज कांटेक्ट, 11 नए केस

 | 
अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 11637 तक पहुंची

उदयपुर 13 जनवरी 2021। जिले में आज कोरोना के 21 पॉजिटिव पाए गए है। वहीँ नए साल में अब तक 309 मरीज़ मिल चुके है। आपको बता दे आज सैंपलिंग के मुकाबले में संक्रमितों का प्रतिशत मात्र 1.94% है जबकि कल 1.98% था।  

दिसंबर माह की 31 तारीख तक साल ख़त्म होते होते 11328 संक्रमित मिल चुके थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की बुधवार को 1080 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 1059 नेगेटिव और 21 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज की रिपोर्ट में पाए गए 21 कोरोना संक्रमितों में से शहरी क्षेत्र से 14 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 4 कोरोना वारियर्स, 3 क्लोज कांटेक्ट तथा 8 नए केस संक्रमित पाए गए है जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 7 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 1 कोरोना वारियर्स, 3 क्लोज कांटेक्ट तथा 3 नए केस संक्रमित पाए गए है। इस तरह आज कुल कोरोना पॉजिटिव मे से 4 कोरोना वारियर्स, 6 क्लोज कांटेक्ट तथा 11 नए केस संक्रमित पाए गए है।

इन क्षेत्रो में पाए गए कोरोना पॉजिटिव

होली चौक बेदला, मिराज मल्हार काम्प्लेक्स न्यू भूपालपुरा, समर्पित काम्प्लेक्स बेदला रोड, माधव कॉलोनी कालका माता रोड, जिंक स्मेल्टर चौराहा देबारी, गोकुल विलेज तितरड़ी, कल्याण हवेली ऋषभदेव, मसारो की ओबरी ऋषभदेव, होटल पारस महल सेक्टर 11, गायत्री नगर हिरणमगरी सेक्टर 5, कोठारी की गली माँजी की बावड़ी के पास, प्रभात नगर हिरणमगरी सेक्टर 5, एमपी कॉलोनी सेक्टर 14, इंद्रप्रस्थ बी सेक्टर 14, रज़ा कॉलोनी सवीना, शास्त्री नगर खेमपुरा, ज्ञान नगर हिरणमगरी सेक्टर 4, मधुरम एन्क्लेव से संक्रमित पाए गए। 

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 11637 हो गई है। जबकि 11102 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 201 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 422 है। वहीँ 113 लोगो की कोरोना से मौत हो चुकी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News