कोरोना Update 13-8-2020: आज 12 पॉजिटिव मिले

कोरोना Update 13-8-2020: आज 12 पॉजिटिव मिले 

कुल पॉजिटिव की संख्या 1772
 
कोरोना Update 13-8-2020: आज 12 पॉजिटिव मिले
1365 ठीक हो चुके है, 1342 डिस्चार्ज हो चुके है, कुल एक्टिव केस 385   

उदयपुर 13 अगस्त 2020। घातक साबित हो रहे कोरोना से अब तक 16 मौत की हो गई। वही आज अब तक 12 पॉजिटिव मिल गए है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि गुरुवार तक जिले के 234 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार 220 व्यक्ति नेगेटिव है और 12 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज गुरुवार अब तक जिले में मिली रिपोर्ट में 12 पॉजिटिव पाए गए है। जिनमे से 6 क्लोज़ कांटेक्ट, 5 नए केस तथा 1 कोरोना वारियर्स पॉजिटिव पाए गए है। 

6 क्लोज कांटेक्ट में से 1 ओटीसी स्कीम मुल्ला तलाई से, 1 महावतवाड़ी घंटाघर से, 2 चाणक्यपुरी हिरणमगरी सेक्टर 4 से, 1 घाणेराव की घाटी जगदीश चौक से तथा 1 डबोक उदयपुर से पॉजिटिव पाए गए है। 

5 नए केस भी सामने आये है जिनमे से 1 वारियों की घाटी घंटाघर से, 1 विसनपुर मावली से, 1 श्री काम्प्लेक्स बड़गांव से, 1 स्टार टावर सेक्टर 9 से, 1 पाठों की मगरी सुभाष नगर से पॉजिटिव पाया गया है। वहीँ 1 कोरोना वारियर्स सीएचसी स्टाफ मावली से पॉजिटिव पाया गया है।  

 इस प्रकार कुल कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या 1773 हो गई है। इनमे से 16 की मौत हो गई है तो 1365 मरीज़ ठीक हो चुके है। 1365 ठीक हुए मरीज़ो को डिस्चार्ज किया जा चूका है। जिले में कुल एक्टिव केस वर्तमान में 385 है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal