उदयपुर कोरोना अपडेट, आज 13 पॉजिटिव, 51 रिकवर

अगस्त माह में अब तक 919

 | 
corona

उदयपुर 23 अगस्त 2022 । कोरोना का संक्रमण अब उत्तरोत्तर कम होता दिखाई दे रहा है। आज कोरोना से जिले में 13 मरीज़ो के पॉजिटिव होने की रिपोर्ट मिली है। जबकि 51 मरीज़ रिकवर होने से एक्टिव केस की संख्या में पुनः गिरावट आई है। आज कुल 269 लोगो के सैंपल में से 256 लोग नेगटिव पाए गए जबकि 13 पॉजिटिव मिले। सैंपलिंग के मुकाबले संक्रमण का प्रतिशत 4.83% हो गया। वहीँ अस्पताल में अब कोई मरीज़ भर्ती नहीं है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर बामणिया ने बताया की आज की रिपोर्ट में 10 मरीज़ शहरी क्षेत्र से तो 3 मरीज़ ग्रामीण क्षेत्र से पाए गए। जबकि 13 मरीज़ो में से 7 नए केस, 3 क्लोज कांटेक्ट तथा 3 प्रवासी मरीज़ पॉजिटिव पाए गए। वहीँ आज 51 मरीज़ रिकवर भी हुए है। 

इस प्रकार जिले में अब तक 75676 मरीज़ मिल चुके है। जिनमे से अब तक 74790 मरीज़ ठीक हो चुके है। जबकि 776 लोगो को अपनी जान गंवानी पड़ी। वर्तमान में 111 लोग होम आइसोलेशन में है जबकि अस्पताल में कोई भर्ती नहीं है।  इस प्रकार कुल एक्टिव केस भी 111 ही है।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News